{"_id":"6a69036f4d4d36f0c10d8291","slug":"police-intensify-crackdown-on-drugs-six-accused-arrested-with-4166-grams-of-chitta-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-164492-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नशे के खिलाफ पुलिस की बढ़ी कार्रवाई, 41.66 ग्राम चिट्टा सहित छह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नशे के खिलाफ पुलिस की बढ़ी कार्रवाई, 41.66 ग्राम चिट्टा सहित छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन अलग-अलग मामलों में दबोचे तस्कर, स्वारघाट में दिल्ली-लेह बस से बरामद हुआ 27.60 ग्राम चिट्टा
आदतन तस्कर समेत तीन गिरफ्तार, अन्य दो मामलों में 10.40 और 3.66 ग्राम हेरोइन पकड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल 41.66 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सबसे बड़ी कार्रवाई स्वारघाट में हुई, जहां स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने दिल्ली से लेह जा रही एचआरटीसी बस में सवार तीन लोगों के कब्जे से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपियों में शामिल एक आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में संलिप्त रह चुका है।
जानकारी के अनुसार आरटीओ बैरियर स्वारघाट के पास नाकाबंदी एवं वाहन जांच के दौरान दिल्ली से लेह जा रही एचआरटीसी बस की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान हरियाणा के सोनीपत निवासी सुनील, अनिल राठी और कुल्लू निवासी नीरत सिंह के कब्जे से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सुनील पहले भी नशा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में 41 ग्राम हेरोइन, वर्ष 2017 में 1.229 किलोग्राम चरस और वर्ष 2020 में 92 ग्राम चरस बरामदगी के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके खिलाफ वर्ष 2023 में धोखाधड़ी से संबंधित एक अन्य मामला भी दर्ज है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर जांच कर रही है।
इसी अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने पट्टा फोरलेन क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान कीरतपुर की ओर से आ रही एक बाइक को रोककर जांच की। बाइक पर दो युवक सवार थे। तलाशी में उनके कब्जे से 3.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार निवासी गांव दरबाथू, डाकघर लुहारा, तहसील बल्ह और गोपाल सिंह निवासी गांव पटयाणी, डाकघर बरीखमणी, तहसील बल्ह मंडी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
वहीं, एसडीटी ने नैहर क्षेत्र में गश्त के दौरान संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। उसके कब्जे से 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव नैहर डाकघर हरनोड़ा रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा नशीले पदार्थ की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए गहन पड़ताल की जा रही है।
कोट :
बिलासपुर पुलिस नशा तस्करी के खिलाफ पूरी सख्ती से अभियान चला रही है। नशा कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर गहन जांच कर रही है और जिले में ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
-अभिषेक धीमान,एसपी, बिलासपुर