फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP MLA interacts with party workers in Jhandutta.

Bilaspur News: झंडूता में भाजपा विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

Wed, 29 Jul 2026 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA interacts with party workers in Jhandutta.
झंडूता में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में विधायक का स्वागत करते लोग। स्रोत: भाजपा
कार्यक्रम के दौरान सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता संवाद एवं समन्वय अभियान के तहत विधायक जीतराम कटवाल ने मंगलवार को डाहड, नखलेहड़ा व दाड़ी-भाड़ी पंचायतों का दौरा किया। कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान उन्होंने जहां भाजपा संगठन और मोदी सरकार की उपलब्धियां और खूबियां बताईं, वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाने भी साधे। डाहड पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डाहड, टिकरी और डैहण गांव में कुछ लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। जीतराम कटवाल ने भगवा पटके पहनाकर भाजपा परिवार में उनका स्वागत किया। जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का विराट अभियान है। भाजपा ‘राष्ट्र व संगठन सर्वोपरि’ के मूलमंत्र के साथ काम करने वाली पार्टी है। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत कोई पद या सत्ता नहीं, बल्कि उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं का आपसी समन्वय, संवाद और एकता भाजपा संगठन को अजेय बनता है। इससे जनता का विश्वास भी और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों को हर घर तक पहुंचाने के साथ ही प्रदेश सरकार की नाकामियों की पोल भी खोलें। इन कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। ज्यादातर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed