पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Benla Brahmana Panchayat opposes smart meter

Bilaspur News: बेनला ब्राह्मणा पंचायत ने स्मार्ट मीटर का विरोध

Wed, 01 Jul 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Benla Brahmana Panchayat opposes smart meter
स्मार्ट मीटर के विरोध में सहायक अभियंता को ज्ञापन देते बेनला ब्राह्मणा पंचायत के प्रतनिधि व ग्र
ग्रामीणों ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन, जबरन मीटर बदलना स्वीकार नहीं
विज्ञापन


कहा-निर्णय वापस लेने तक जारी रहेगा शांतिपूर्ण आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। ग्राम पंचायत बेनला ब्राह्मणा ने पंचायत क्षेत्र में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने का विरोध तेज कर दिया है। मंगलवार को पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विद्युत अनुभाग कंदरौर के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर पंचायत क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग की।


ज्ञापन में पंचायत की ओर से कहा गया कि क्षेत्र में पहले से लगे विद्युत मीटर सही ढंग से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें हटाकर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाना उचित नहीं है। पंचायत और क्षेत्रवासी इस निर्णय को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार से जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। इस दौरान पंचायत की महिलाएं, बुजुर्गों, युवाओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर लगाने के निर्णय का विरोध किया और पंचायत के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर ने कहा कि ग्राम पंचायत बेनला ब्राह्मणा जनता के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। जब तक स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय वापस नहीं लिया जाता, तब तक पंचायत लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी। साथ ही ग्रामीणों के सहयोग और एकजुटता के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed