{"_id":"6a4416bd7b60aa49d603aff7","slug":"kalyan-kala-manch-bilaspurs-monthly-seminar-on-the-4th-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162802-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक संगोष्ठी चार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक संगोष्ठी चार को
विज्ञापन
डायरी की खबर का फोटोउच्च विद्यालय सुंगल में आयोजित एसएमसी की बैठक में उपस्थित अभिभावक व अन्य। स
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक संगोष्ठी चार को
बिलासपुर। कल्याण कला मंच बिलासपुर की मासिक कला कलम संगोष्ठी घुमारवीं के बल्ह चुरानी पंचायत के गैहरा गांव में 4 जुलाई को होगी। संगोष्ठी की अध्यक्षता सुरेंद्र मिन्हास करेंगे, जबकि मंच के संयोजक अमरनाथ धीमान कार्यक्रम का संचालन करेंगे। बैठक में हडिंबा वेलफेयर सोसायटी बल्ह चुरानी और सरस्वती शर्मा को उनकी ओर से समाज में दी गई समाज सेवाओं के लिए मंच ने सम्मानित जाएगा। बैठक में कलाकार अपनी नवीनतम रचनाओं से माहौल को रंगीन बनाएंगे। संवाद
उच्च विद्यालय सुंगल में शर्मिला बनीं एसएमसी अध्यक्ष
बिलासपुर। राजकीय उच्च विद्यालय सुंगल में मंगलवार को अभिभावकों की आम बैठक आयोजित की गई। इसमें विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में शर्मिला देवी को स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कौशल्या देवी, चंचला देवी, वंदना कुमारी, रेखा देवी और लता देवी को एसएमसी सदस्य के रूप में चयनित किया गया। नवनिर्वाचित समिति ने स्कूल के शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम एवं भौतिक विकास में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। मुख्याध्यापिका भावना दबडा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई। इस अवसर पर स्कूल के अभिभावक, शिक्षक आदि उपस्थित रहे। संवाद
अनिल बनें दसगांव स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दसगांव में स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनिल कुमार उत्तम को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और कंचन कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही 13 अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया। इस दौरान विद्यालय के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक भवन निर्माण समिति और शैक्षणिक समिति का भी गठन किया गया। यह विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया प्रधानाचार्य राकेश शर्मा की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
उच्च विद्यालय चुवाड़ी में माला बनीं अध्यक्ष
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय चुवाड़ी में कार्यवाहक मुख्याध्यापिका रेखा सोनी की अध्यक्षता में एसएमसी के गठन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी दो साल के लिए नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें माला देवी को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष और सुनीता देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा विद्यालय के समग्र विकास एवं प्रभावी संचालन के लिए लगभग 17 सदस्यीय स्कूल प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस दौरान स्कूल के विकास कार्यों की बेहतर निगरानी एवं संचालन के उद्देश्य से भवन समिति और शैक्षणिक समिति सहित अन्य आवश्यक उप-समितियों का भी गठन किया गया। बैठक में विद्यालय की एसएमसी प्रभारी ममता देवी, रिंपी देवी, शशिवाला, जमुना देवी, रीना देवी, विनोद, रूप लाल, ऊषा देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
मुख्य फार्मेसी अधिकारी विनोद कुमार हुए सेवानिवृत्त
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मंगलवार को मुख्य फार्मेसी अधिकारी विनोद कुमार के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल परिवार ने उनके लगभग 32 वर्षों के उत्कृष्ट, निष्ठावान एवं अनुकरणीय सरकारी सेवा कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। घुमारवीं की ग्राम पंचायत कोटलू ब्राह्मणा के निवासी विनोद कुमार ने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अस्पताल की फार्मेसी व्यवस्था को बेहतर बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके सिंह ने कहा कि विनोद कुमार का समर्पण, नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं रोगी सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। संवाद
राजेश के परिजनों को दी आर्थिक सहायता
झंडूता (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत समोह के राजेश कुमार की सीर खड्ड में डूबने से मृत्यु हो गई थी। 30 जून को पोस्टमार्टम के उपरांत उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजेश अपने परिवार की कमाई के एकमात्र सहारे थे। उनके पिता लेख राम दृष्टिहीन हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। इस घटना के बाद परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए राजकीय महाविद्यालय झंडूता के प्राचार्य एवं स्टाफ, श्री सत्य साईं सेवा संगठन ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए लेख राम को आर्थिक सहायता प्रदान की। संवाद
नगर सुधार समिति में पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत
बिलासपुर। नगर सुधार समिति ने अध्यक्ष दिनेश कुमार की अगुवाई में बिलासपुर के नए पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात की। इस दौरान समिति ने उनका स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान समिति ने बिलासपुर शहर के विभिन्न वार्डों में चिट्टे नशे के कारोबार करने वालों की विस्तार से सूचना दी। साथ ही विभिन्न स्थानों पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है। इस मौके पर दीपक राज शर्मा, प्रकाश चंद मिश्रा, तनुज सोनी, मुनीर अख्तर लाली, देवेंद्र ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सिल्ह स्कूल में हेम राज को सौंपी एसएमसी की कमान
बिलासपुर। राजकीय उच्च पाठशाला सिल्ह में मंगलवार को आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्याध्यापक राम लाल ने की। बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के नियमों के तहत नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव प्रक्रिया में सभी अभिभावकों की सहमति से हेम राज को प्रधान चुना गया। अनु रानी को उप प्रधान और अन्य 13 सदस्यों का भी निर्विरोध चयन किया गया। नवनियुक्त स्कूल प्रबंधन समिति और उपस्थित अभिभावकों ने संकल्प लिया कि वे स्कूल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। मुख्याध्यापक राम लाल ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। संवाद
धौलरा मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
बिलासपुर। जिले के आराध्य देव बाबा नाहर सिंह मंदिर धौलरा में मंगलवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार सहित बाबा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली तथा विश्व शांति की कामना की। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर बाहर सड़क तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा, लेकिन श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का भाव बना रहा। भारी भीड़ के कारण मंदिर के आसपास स्थित सभी पार्किंग स्थल जल्द ही भर गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े किए। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पंजाब, दिल्ली से आए भक्त बाबा के जयकारे लगाते नजर आए। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर में लगे भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। संवाद

डायरी की खबर का फोटोउच्च विद्यालय सुंगल में आयोजित एसएमसी की बैठक में उपस्थित अभिभावक व अन्य। स- फोटो : 1