{"_id":"6a44164436ca0b7d6c0df694","slug":"fruits-and-vegetables-disappearing-from-the-plate-rising-prices-have-disrupted-the-kitchen-budget-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162751-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: थाली से गायब हो रहे फल और सब्जियां, बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा रसोई का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: थाली से गायब हो रहे फल और सब्जियां, बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की मंडियों में फ्रासबीन 100 के पार, अदरक भी 200 रुपये का मिल रहा प्रति किलो
मटर 167, शिमला मिर्च 76 रुपये, फूलगोभी के 63 से 70 रुपये तक हैं दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले की मंडियों में सब्जियों और फलों की लगातार ऊंची कीमतों ने आम आदमी, खासकर गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रसोई का बजट लगातार बिगड़ रहा है और हालात ऐसे बन गए हैं कि गरीब परिवारों की थाली से हरी सब्जियां और फल दोनों धीरे-धीरे गायब होते जा रहे हैं। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई सब्जियां महंगी होने के कारण लोग जरूरत भर ही खरीद रहे हैं, जबकि फलों की खरीद अधिकांश परिवारों के लिए अब केवल विशेष अवसरों तक सीमित रह गई है। महंगाई का सबसे अधिक असर दैनिक मजदूरी करने वाले और सीमित आय वाले परिवारों पर पड़ रहा है। पहले जहां लोग रोजाना हरी सब्जियां और सप्ताह में एक-दो बार फल खरीद लेते थे, वहीं अब अधिकांश परिवार सस्ती सब्जियों तक ही सीमित हो गए हैं। पोषण विशेषज्ञ भी मानते हैं कि भोजन में फल और हरी सब्जियों की कमी का असर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। बाजार में सब्जियों और फलों के बढ़े दामों ने यह चिंता भी बढ़ा दी है कि यदि कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली तो गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों के लिए संतुलित एवं पौष्टिक भोजन जुटाना और कठिन हो जाएगा।
ये रहे सब्जियों के दाम
जिले की सब्जी की दुकानों में फ्रासबीन 83 से 104 रुपये, हरा धनिया 97 से 167 रुपये, मटर 167 रुपये, अदरक 212 से 248 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। शिमला मिर्च 56 से 76 रुपये, फूलगोभी 63 से 70 रुपये, पालक और हरी मिर्च 42 से 70 रुपये, भिंडी 32 से 49 रुपये, खीरा 35 से 49 रुपये, बैंगन 28 से 42 रुपये, टमाटर 28 से 39 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। हालांकि आलू 15 से 25 रुपये और घिया 14 से 31 रुपये किलो के बीच उपलब्ध है, लेकिन अन्य सब्जियों के दामों ने रसोई का संतुलन बिगाड़ दिया है।
आम 62 से 112 रुपये, पपीता 56 से 62 रुपये
जिले में फलों की कीमतें भी कम नहीं हैं। आम 62 से 112 रुपये प्रति किलो, पपीता 56 से 62 प्रति किलो रुपये, अनानास 62 से 122 रुपये, तरबूज 25 से 40 रुपये प्रति किलो, अमरूद 112 रुपये प्रति किलो, माल्टा और लीची 149 से 198 रुपये प्रति किलो, अनार 310 से 345 रुपये प्रति किलो, रॉयल डिलीशियस सेब 211 से 372 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। केला 84 से 93 रुपये प्रति दर्जन और कीवी 41 से 50 रुपये प्रति फल मिल रहा है। ऐसे दामों में गरीब परिवारों के लिए फलों की खरीद लगभग असंभव हो गई है।