{"_id":"6a44b9230d0a4153ee058d91","slug":"bilaspur-traffic-diversion-nh205-landslide-wairad-solan-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: भूस्खलन से मटौर-शिमला हाईवे बंद, बिलासपुर पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: भूस्खलन से मटौर-शिमला हाईवे बंद, बिलासपुर पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान
Wed, 01 Jul 2026 12:22 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:22 PM IST
सार
सोलन के वायराड क्षेत्र में भूस्खलन के कारण शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 बंद कर दिया गया है। इसके बाद बिलासपुर पुलिस ने शिमला, मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग जारी किए हैं। पुलिस ने यात्रियों से सुरक्षित यात्रा के लिए ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
सोलन के वायराड क्षेत्र में भूस्खलन के बाद बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार बारिश के बीच सोलन जिले के वायराड क्षेत्र में भूस्खलन होने से शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। मार्ग बंद होने के बाद बिलासपुर पुलिस ने यात्रियों की सुविधा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी जारी की है। पुलिस के अनुसार, बिलासपुर और हमीरपुर से शिमला जाने वाले वाहन घुमारवीं, जुखाला, जबल पुल, रानीकोटला, खारसी और वाइडमोड़ होते हुए शिमला पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, शिमला से मंडी जाने वाले वाहनों के लिए शिमला, वाइडमोड़, नवगांव, खारसी, रानीकोटला और बैरी होकर यात्रा करने की सलाह दी गई है। शिमला से बिलासपुर और हमीरपुर आने वाले वाहनों को भी इसी वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन का पालन करें, यातायात पुलिस का सहयोग करें, अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचें और आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता दें, ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।
विज्ञापन