{"_id":"6a796f8fc4b217dd77030a6e","slug":"bilaspur-archita-shreya-rowing-gold-sub-junior-national-championship-2026-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: लहरों पर हिमाचल की बेटियों का कमाल, अर्चिता-श्रेया ने राष्ट्रीय रोइंग में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: लहरों पर हिमाचल की बेटियों का कमाल, अर्चिता-श्रेया ने राष्ट्रीय रोइंग में जीता स्वर्ण
Mon, 10 Aug 2026 12:00 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:00 PM IST
सार
कोलकाता में 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में बिलासपुर की अर्चिता और श्रेया ने डबल स्कल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया। दोनों खिलाड़ियों ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीता है। इससे पहले हैदराबाद में आयोजित 26वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में भी दोनों ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। दोनों खिलाड़ी बर्माणा स्थित साई वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में प्रशिक्षण ले चुकी हैं।
विज्ञापन
पदक जीतने के बाद कोच के साथ अर्चिता और श्रेया।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में बिलासपुर की अर्चिता और श्रेया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। दोनों खिलाड़ियों ने डबल स्कल वर्ग में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। खास बात यह है कि अर्चिता और श्रेया ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन
इससे पहले हैदराबाद में आयोजित 26वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ियों ने डबल स्कल स्पर्धा में हिमाचल प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। लगातार दो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण जीतकर दोनों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और निरंतर बेहतर प्रदर्शन का परिचय दिया है।
विज्ञापन
अर्चिता और श्रेया ने बिलासपुर के बरमाणा स्थित साई एक्सीलेंसी वाटर स्पोर्ट्स एक्सटेंशन सेंटर में प्रशिक्षण हासिल किया है। दोनों खिलाड़ियों ने कोच मोनिका और कोच संजीव सिंह के मार्गदर्शन में शुरुआती स्तर से ही रोइंग की बारीकियां सीखीं। प्रशिक्षण के दौरान उनकी मेहनत और अनुशासन ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते पिछले वर्ष दोनों खिलाड़ियों का चयन केरल स्थित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) के लिए हुआ था। वर्तमान में दोनों वहीं रहकर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण हासिल कर रही हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार पदक जीतना उनके प्रशिक्षण और मेहनत का परिणाम माना जा रहा है।
कोच मोनिका ने बताया कि अर्चिता और श्रेया ने मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता हासिल की है। दोनों की उपलब्धि से बिलासपुर के साथ पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की दोनों बेटियां रोइंग के क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले समय में वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
कोच मोनिका ने बताया कि अर्चिता और श्रेया ने मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता हासिल की है। दोनों की उपलब्धि से बिलासपुर के साथ पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की दोनों बेटियां रोइंग के क्षेत्र में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले समय में वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।