{"_id":"6a78cd915bfa394b9401ae27","slug":"kranti-eleven-wins-gehri-cricket-tournament-title-by-38-runs-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165235-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: क्रांति इलेवन ने 38 रन से जीता गेहड़वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: क्रांति इलेवन ने 38 रन से जीता गेहड़वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
विज्ञापन
गेहड़वीं में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के साथ विजेता टीम। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनल मुकाबले में जय मां जालपा यूथ क्लब जमोई को दी मात, शुभम बने बेस्ट प्लेयर
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। गेहड़वीं में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ समापन हुआ। फाइनल में क्रांति इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जय मां जालपा यूथ क्लब जमोई को 38 रन से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में कैप्टन हरवंश सिंह भभोरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। क्रांति इलेवन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शुभम को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और संजीव गुलेरिया को बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। इस मौके पर बली राम नड्डा, विनोद चंदेल, ज्योति, हरदेव नड्डा, नीलम चंदेल, रामकृष्ण ठाकुर और शैलेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।