फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Water being released from Kol Dam; last rites being performed along the banks of the Sutlej following a warning.

Bilaspur News: कोलडैम से छोड़ा जा रहा पानी, चेतावनी के बाद सतलुज किनारे हो रहे अंतिम संस्कार

Mon, 10 Aug 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Water being released from Kol Dam; last rites being performed along the banks of the Sutlej following a warning.
रविवार को नदी किनारे अंतिम संस्कार किए जाने पर कोलडैम से पानी छोड़ना का बदलना पड़ा समय
विज्ञापन

कोलडैम प्रबंधन ने लोगों की लापरवाही पर जताई चिंता, पहले सूचना देने की अपील की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोलडैम परियोजना के निचले इलाकों में सतलुज नदी किनारे अंतिम संस्कार किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की पूर्व चेतावनी के बावजूद लोग नदी के बेहद करीब जाकर अंतिम संस्कार कर रहे हैं। इससे किसी भी समय गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है।
रविवार को बरमाणा के समीप अलसू में नदी किनारे अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना मिली थी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोलडैम से नदी में पानी छोड़े जाने का निर्धारित समय आगे बढ़ाना पड़ा। दो दिन के अंतराल में ऐसे दो मामले सामने आए हैं। परियोजना प्रबंधन ने लोगों की इस लापरवाही पर चिंता व्यक्त की है। प्रबंधन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। परियोजना प्रबंधन ने बताया कि कोलडैम से पानी छोड़े जाने पर डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। कई परिस्थितियों में जलस्तर में चार से पांच मीटर तक की वृद्धि हो सकती है। ऐसे में नदी किनारे मौजूद लोगों के लिए स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है। स्थानीय स्तर पर लोगों को पानी छोड़े जाने से पहले अलार्म, वाहनों और अन्य माध्यमों से सूचना दी जाती है। प्रशासन की ओर से भी समय-समय पर नदी किनारे जाने को लेकर सावधानी बरतने की अपील की जाती रही है। इसके बावजूद नदी तटों पर अंतिम संस्कार किए जाने की घटनाएं चिंता का विषय हैं।
विज्ञापन

परियोजना के अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नदी किनारे अंतिम संस्कार से पहले कोलडैम प्रबंधन या स्थानीय प्रशासन को सूचना देना आवश्यक है। इससे पानी छोड़े जाने का समय सुरक्षित रूप से निर्धारित किया जा सकेगा। कोलडैम प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को हल्के में न लें। अंतिम संस्कार सहित किसी भी गतिविधि के लिए नदी के सक्रिय बहाव वाले क्षेत्र में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed