{"_id":"6a81b74da6511be7e800d635","slug":"bilaspur-decked-up-in-the-glory-of-the-tricolour-patriotic-songs-echoed-in-panchayats-and-educational-institutions-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-165641-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तिरंगे की शान में रंगा बिलासपुर, पंचायतों और शिक्षण संस्थानों में गूंजे देशभक्ति के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तिरंगे की शान में रंगा बिलासपुर, पंचायतों और शिक्षण संस्थानों में गूंजे देशभक्ति के तराने
विज्ञापन
गेहड़वीं स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधरोपण करते हुए। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
धौन कोठी, बरमाणा और कलोल पंचायतों में स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के योगदान को किया याद
विद्यालयों में मार्च-पास्ट, समूहगान, नृत्य और भाषण प्रतियोगिताओं से देशभक्ति का संदेश
बरमाणा पंचायत में सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान, कलोल में विकास के लिए एकजुट होने का आह्वान
घुमारवीं में पौधरोपण कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
स्कूलों में नशामुक्ति की शपथ, युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के शैक्षणिक संस्थानों, पंचायतों और अन्य स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ देशभक्ति के गीत गाए गए। स्कूली बच्चों ने मार्च-पास्ट, समूह गीत, नृत्य, भाषण, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोहों में देशभक्ति का जोश और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
धौन कोठी पंचायत में प्रधान सपना देवी ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर गांव और देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। इस मौके पर सेवानिवृत्त कैप्टन किशोरी लाल, इंस्पेक्टर जगतपाल, कमल सिंह, उपप्रधान छोटा राम सहित वार्ड सदस्य मौजूद रहे। बच्चों और स्थानीय लोगों ने देशभक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सदर की बरमाणा पंचायत में प्रधान अवधेश भारद्वाज की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। उपप्रधान निखिल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर पंचायत ने क्षेत्र के सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया। झंडूता की ग्राम पंचायत कलोल में कर्नल जसवंत सिंह चंदेल और परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। पंचायत प्रधान रुचि शर्मा ने गांव के विकास के लिए सभी लोगों को मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
रोटरी क्लब घुमारवीं ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोहल में पौधरोपण अभियान चलाया और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। शहरी कांग्रेस तलाई के अध्यक्ष हरबंस लाल शर्मा ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में तिरंगा फहराया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऋषिकेश में एसएमसी अध्यक्ष अछरी देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड और एनएसएस स्वयंसेवियों ने मुख्यातिथि को मार्च-पास्ट की सलामी दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में कैप्टन दारा सिंह ने विद्यार्थियों से नशे, भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने अनुशासन, सत्य, अहिंसा, संवेदना, करुणा और देशभक्ति जैसे मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया।
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गेहड़वीं में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय प्रतिज्ञा दिलाई गई और पौधरोपण भी किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल मुख्यातिथि रहे। इस दौरान सभी को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में एसएमसी अध्यक्ष नीलम कुमार और प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कठलग में सेवानिवृत्त भारतीय सेना कैप्टन सोमदत्त शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं में विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली और देशभक्ति के नारों से राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शपथ ग्रहण की।
राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं की प्राचार्य रीता शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाल्टी में सेवानिवृत्त बीईईओ लेखराम शर्मा ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां सुनाईं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में भूतपूर्व सैनिक राजेश कुमार और भारत भारद्वाज को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। राजकीय महाविद्यालय जुखाला के प्राचार्य डॉ. हरबंस लाल शर्मा ने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में अपनी पूरी ऊर्जा लगाने का आह्वान किया।