{"_id":"6a3bccc90a9b681ae20329e4","slug":"bilaspur-youth-found-unconscious-near-home-dies-during-treatment-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: घर के पास बेहोश मिला युवक, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: घर के पास बेहोश मिला युवक, उपचार के दौरान मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार
बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम बल्ह चलोग में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम बल्ह चलोग में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपने घर के समीप बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान रामपाल पुत्र छोटू राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक के बेहोश मिलने के बाद परिजनों ने किसी जहरीली वस्तु के सेवन की आशंका जताते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम एम्स बिलासपुर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। शव का पोस्टमार्टम एम्स बिलासपुर में करवाया गया। प्रारंभिक जांच में मामला जहरीली वस्तु के सेवन का पाया गया है। पुलिस के अनुसार शव के निरीक्षण के दौरान शरीर पर किसी प्रकार की चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए। मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन