{"_id":"6a3b9afd6a05150b9209182c","slug":"video-bilaspur-hrtc-hires-25-temporary-drivers-before-strike-homeguards-as-conductors-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: एचआरटीसी हड़ताल से पहले निगम की बड़ी तैयारी, 25 चालकों की दिहाड़ी भर्ती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: एचआरटीसी हड़ताल से पहले निगम की बड़ी तैयारी, 25 चालकों की दिहाड़ी भर्ती शुरू
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के बीच निगम प्रबंधन ने बस सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए बिलासपुर में वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को दिहाड़ी आधार पर 25 चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को निगम की वर्कशॉप में बुलाया गया है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार हड़ताल की स्थिति में बसों का संचालन प्रभावित न हो, इसके लिए चालकों और परिचालकों की कमी को पूरा करने की योजना बनाई गई है। परिचालकों के स्थान पर होमगार्ड जवानों की सेवाएं ली जाएंगी, जबकि चालकों की कमी दूर करने के लिए दिहाड़ी आधार पर भर्ती शुरू की गई है। बिलासपुर वर्कशॉप में भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है। इसके अलावा कम से कम दसवीं पास, हैवी व्हीकल का तीन वर्ष पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा किसी भी आपराधिक मामले में संलिप्त न होने संबंधी शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। आरएम विवेक लखनपाल ने बताया कि इस व्यवस्था के जरिए जिले के प्रमुख रूटों पर बस सेवाएं जारी रखी जा सकेंगी।अधिकारियों के अनुसार कई परिचालक हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे हैं और वे नियमित ड्यूटी देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में वैकल्पिक स्टाफ की मदद से महत्वपूर्ण रूटों पर बस संचालन बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।