{"_id":"6a3a7babba072f1d1e00cdd3","slug":"opposition-to-smart-meter-installation-villagers-warn-of-intense-agitation-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162341-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, ग्रामीणों की उग्र आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध, ग्रामीणों की उग्र आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डमली पंचायत में लोगों ने जताई नाराजगी
कहा, पहले लोगों की शंकाओं का समाधान करे बोर्ड, फिर हो कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (डमली)। डमली पंचायत में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में पहले से लगे बिजली मीटर पूरी तरह सही तरीके से काम कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगाने का कोई औचित्य नहीं है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी आपत्तियों को नजरअंदाज कर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया जारी रखी गई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार एक ओर आर्थिक संसाधनों की कमी का हवाला देती है, वहीं दूसरी ओर करोड़ों रुपये खर्च कर पुराने मीटरों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। उनका आरोप है कि जो उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं, उन्हें 24 घंटे के भीतर बिजली कनेक्शन काटने के नोटिस दिए जा रहे हैं, जिससे लोगों में रोष बढ़ रहा है।
पंचायत प्रधान गुरमीत सिंह ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग स्मार्ट मीटरों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस विषय को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे और प्रयास करेंगे कि जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं और चिंताओं को बोर्ड तक पहुंचाना पंचायत का दायित्व है।
विज्ञापन
पंचायत उप प्रधान प्रेम लाल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश लोग भाखड़ा विस्थापित परिवारों से संबंध रखते हैं। इन परिवारों ने पहले ही विकास परियोजनाओं के लिए अपनी जमीनें दी हैं और वर्षों से लगे बिजली मीटर अभी भी सही स्थिति में हैं। ऐसे में उन्हें हटाकर नए मीटर लगाने का निर्णय लोगों की समझ से परे है। उपप्रधान प्रेम लाल चौधरी, वार्ड सदस्य आशीष, देशराज, जय सिंह, विवेक, कुलदीप चंदेल, रमेश, सुनील और कुलदीप चंद सहित ग्रामीणों ने कहा कि वे अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहते।