सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Surge of devotion at Shri Naina Devi; over 25,000 offered prayers.

Bilaspur News: श्री नयना देवी में उमड़ी श्रद्धा, 25 हजार से अधिक ने किए दर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Surge of devotion at Shri Naina Devi; over 25,000 offered prayers.
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पंजाब में गर्मी की छुट्टियों के चलते बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या

बिजली कटौती से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयना देवी में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। मंगलवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर दिनभर माता के जयकारों से गूंजता रहा और श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर दर्शन करते रहे।
मंदिर प्रशासन के अनुसार इन दिनों पंजाब के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रतिदिन 25 से 30 हजार के बीच श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्याह्न आरती के समय श्रद्धालुओं की भीड़ मुख्य द्वार से बाहर फ्लाईओवर तक पहुंच जाती है। मंगलवार, शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक इजाफा देखने को मिलता है। श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना के लिए माता के चरणों में शीश नवाते हुए हवन-यज्ञ में भी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली कटौती के कारण श्रद्धालुओं को चिलचिलाती धूप में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंदिर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से दर्शन के लिए कतारों में खड़े लोगों को गर्मी से जूझना पड़ा। स्थानीय लोगों को भी पूरे दिन बिजली न होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है, ताकि सभी श्रद्धालु सुचारू रूप से माता के दर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed