{"_id":"6a3a7c82d98adfd7d6090184","slug":"passengers-being-openly-transported-in-goods-vehicles-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-162352-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मालवाहक वाहनों में खुलेआम ढो रहे सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मालवाहक वाहनों में खुलेआम ढो रहे सवारियां
विज्ञापन
घुमारवीं क्षेत्र में मालवाहक गाड़ी में सवारियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धरातल पर नहीं दिख रहे यातायात नियमों के पालन के दावे
घुमारवीं क्षेत्र में यातायात नियमों को रखा जा रहा ताक पर
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के अधिकांश क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने का खेल खुलेआम जारी है। माल ढुलाई के लिए पंजीकृत वाहनों का इस्तेमाल यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए किया जा रहा है। इससे हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है।
हैरानी की बात यह है कि ये वाहन जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के सामने से गुजरते हैं, लेकिन इनके खिलाफ कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में नियमों की अनदेखी करने वालों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के तमाम दावों के बावजूद क्षेत्र में मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने का सिलसिला बेधड़क जारी है।
यहां तक कि कृषि कार्यों के लिए अधिकृत कुछ वाहनों का भी अन्य कार्यों में इस्तेमाल करते हुए लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा रहा है। इसके बावजूद न तो परिवहन विभाग सक्रिय दिखाई दे रहा है और न ही पुलिस प्रशासन इस गंभीर समस्या को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। क्षेत्र में कई वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर मालवाहक वाहनों में सवारियां ढो रहे हैं। महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे भी इन वाहनों में सफर करते देखे जा सकते हैं। संकरी और पहाड़ी सड़कों पर इस तरह से लोगों को ले जाना किसी बड़े हादसे को न्योता देने से कम नहीं है। इसके बावजूद इस गंभीर समस्या पर प्रभावी ढंग से अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि घुमारवीं शहर के बीच बाजार में, जहां लगभग हर चौक-चौराहे पर पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं, वहां भी मालवाहक वाहनों में खुलेआम सवारियां ढोई जा रही हैं। दिनभर ऐसे वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन इसके बावजूद इस अवैध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों में कार्रवाई का कोई भय नहीं रह गया है।
हालात यह हैं कि ट्रैक्टरों से लेकर अन्य चार पहिया मालवाहक वाहन भी खुलेआम यात्रियों को ढोते दिखाई दे रहे हैं। बेशक यातायात पुलिस और परिवहन विभाग समय-समय पर अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के चालान काटते हैं और जुर्माना भी वसूलते हैं, लेकिन कार्रवाई की रफ्तार धीमी पड़ते ही स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है।
यातायात नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस और परिवहन विभाग समय-समय पर लोगों को जागरूक करने का कार्य करते रहते हैं, लेकिन कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-विशाल वर्मा, डीएसपी, घुमारवीं