{"_id":"6a6508b8f6667083980c9268","slug":"body-of-young-man-found-hanging-in-the-room-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164322-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहड़ा गांव की घटना, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलासला के मोहड़ा गांव में 36 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दिनेश कुमार (36) पुत्र बर्फी राम निवासी मोहड़ा के रूप में हुई है। दिनेश ट्रैक्टर चालक का काम करता था। उसके पिता गांव में मनियारी की दुकान चलाते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर बाद दिनेश घर पर ही था। उस समय उसकी पत्नी और मां भी घर में मौजूद थीं, जबकि पिता दुकान पर गए हुए थे। शाम को दिनेश अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद पत्नी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पत्नी ने पड़ोसियों को बुलाया। सूचना मिलने पर दिनेश के पिता भी घर पहुंच गए। रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दिनेश का शव छत पर लगे लोहे के गार्ड से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही घुमारवीं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।