फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Main accused in 'Chitta' (synthetic drug) smuggling case arrested from Punjab.

Bilaspur News: चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Sun, 26 Jul 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Main accused in 'Chitta' (synthetic drug) smuggling case arrested from Punjab.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है। थाना कोट कहलूर पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और बैंक लेन-देन की जांच के आधार पर नशे की खेप उपलब्ध करवाने वाले सप्लायर तक पहुंच बनाई है। पुलिस के अनुसार 12 जुलाई 2026 को थाना कोट कहलूर की टीम ने जंडोरी क्षेत्र में गश्त और नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को 13.39 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। इसके साथ ही नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े आर्थिक लेन-देन की भी पड़ताल की गई। जांच में सामने आया कि बरामद चिट्टे की खेप पंजाब से सप्लाई की गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि पिछले करीब तीन महीनों के दौरान आरोपियों में से एक ने पंजाब निवासी तस्कर के बैंक खाते में अलग-अलग माध्यमों से करीब दो लाख रुपये की राशि भेजी थी। बैंक रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नशे की खेप पहुंचाने वाले मुख्य तस्कर की पहचान कर ली। इसके बाद थाना कोट कहलूर पुलिस की टीम ने पंजाब के होशियारपुर जिले में दबिश देकर 25 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed