{"_id":"6a65091eb0ffd5d4200ff279","slug":"students-were-provided-with-information-regarding-the-academic-system-library-and-scholarship-schemes-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-164311-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था, पुस्तकालय, छात्रवृत्ति योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था, पुस्तकालय, छात्रवृत्ति योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर कॉलेज में ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण, नियमों, सुविधाओं एवं विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें अनुशासन, नियमित अध्ययन, नैतिक मूल्यों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, कौशल संवर्धन और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, पुस्तकालय, एनएसएस, एनसीसी, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों को एंटी-रैगिंग नियमों, छात्र सहायता सेवाओं और परिसर की अन्य सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य प्रो. प्रेमजीत, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, आचार्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।