{"_id":"6a6508814108d5715d0d5ebe","slug":"paper-leak-issue-echoes-in-jhandutta-congress-sends-memorandum-to-the-president-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-164307-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा, कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा, कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। देशभर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर युवाओं और विद्यार्थियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस झंडूता ने केंद्र सरकार और परीक्षा तंत्र के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से सौंपा। कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षाओं में हो रही धांधली लाखों युवाओं के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झंडूता के अध्यक्ष विजय कौशल की अध्यक्षता में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल झंडूता तहसील कार्यालय पहुंचा। कहा कि देश के लाखों छात्र सालों-साल दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन ऐन वक्त पर पेपर लीक होने या परीक्षा रद्द होने से उनकी वर्षों की तपस्या पर पानी फिर जाता है। बार-बार सामने आ रही इन घटनाओं ने देश की परीक्षा प्रणाली और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न चिह्न लगा दिए हैं, जिससे युवाओं का व्यवस्था से भरोसा उठ रहा है। ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी ने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि बार-बार हो रही धांधलियों के लिए सीधे तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय जिम्मेदार है। कांग्रेस ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस नाकामी की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। हालांकि शनिवार को ही धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। नेताओं ने कहा कि जब तक उच्च स्तर पर जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक इस तरह के माफिया पर लगाम कसना असंभव है। वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वजीत सिंह ने कहा कि पेपर लीक का यह सिलसिला सिर्फ एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने पूरे तंत्र को खोखला कर दिया है। हमारी मांग है कि इन सभी मामलों की किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच करवाई जाए। इसमें शामिल संगठित गिरोहों और रसूखदारों के खिलाफ ऐसी कड़ा कानूनी एक्शन लिया जाए, जो भविष्य के लिए मिसाल बने। ताकि आने वाले समय में देश के होनहार विद्यार्थियों के हितों की रक्षा हो सके।