{"_id":"69c914f4a5e1ae3fbf0b477e","slug":"burjians-completed-from-tunnel-1-portal-2-to-mandi-bharari-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156952-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: टनल-1 पोर्टल-2 से मंडी भराड़ी तक पूरी हुई बुर्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: टनल-1 पोर्टल-2 से मंडी भराड़ी तक पूरी हुई बुर्जियां
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन पर मंडी भराड़ी के पास बुर्जियां लगाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कीरतपुर नेरचौक फोरलेन पर सीमांकन कार्य ने पकड़ी रफ्तार-
74 किलोमीटर तक होगा चिन्हांकन, मशीन से होगी नंबरिंग
सड़क की दिशा और एंगल के अनुसार लगाए जा रहे पिलर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन परियोजना में सीमांकन कार्य तेज हो गया है। टनल नंबर-1 के पोर्टल-2 से लेकर मंडी भराड़ी तक सड़क के दोनों ओर बुर्जियां लगाने का कार्य पूरा हो गया है। इससे परियोजना के इस हिस्से में सीमांकन का महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है और अब अगली प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार यह कार्य मौजा मेहला क्षेत्र से शुरू हुआ था, जो चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ता हुआ मंडी भराड़ी तक पहुंचा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर निर्धारित दूरी पर पत्थर की बुर्जियां स्थापित की गई हैं, जिससे परियोजना क्षेत्र का स्पष्ट चिह्नांकन किया जा सके।
परियोजना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पूरे कीरतपुर–नेरचौक मार्ग पर लगभग 74 किलोमीटर तक बुर्जियां लगाने का कार्य किया जाना है। यह कार्य विभिन्न चरणों में पूरा किया जा रहा है और अब तक कई हिस्सों में इसे पूरा कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि अब अगला चरण बुर्जियों की नंबरिंग का होगा। इसके लिए मशीनों का उपयोग किया जाएगा, जिससे प्रत्येक पिलर पर क्रमवार नंबर अंकित किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार मशीन से की जाने वाली नंबरिंग के बाद सीमांकन और अधिक स्पष्ट व तकनीकी रूप से सटीक हो जाएगा। तकनीकी दृष्टि से बुर्जियों को सड़क की दिशा के अनुरूप लगाया जा रहा है। जहां-जहां सड़क मुड़ती है, वहां उसी दिशा और कोण (फ्रंट बेयरिंग और बैक बेयरिंग) के अनुसार पिलर स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि पूरे मार्ग का चिह्नांकन सटीक बना रहे। जानकारी के अनुसार भूमि अधिग्रहण के तहत आने वाले क्षेत्रों में यह कार्य किया जा रहा है और संबंधित विभागों की देखरेख में पूरी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
अब मंडी भराड़ी तक बुर्जियां लगाने का कार्य पूरा होने के बाद आगामी चरण में अन्य हिस्सों में भी इसी तरह काम जारी रहेगा। इसके साथ ही नंबरिंग का कार्य शुरू होने के बाद परियोजना के सीमांकन को अंतिम रूप देने की दिशा में कार्य और तेज होने की उम्मीद है।
Trending Videos