सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   District level Nalwad fair to be held in Sunhani from April 1 to 4

Bilaspur News: सुन्हाणी में 1 से 4 अप्रैल तक लगेगा जिला स्तरीय नलवाड़ मेला

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
District level Nalwad fair to be held in Sunhani from April 1 to 4
विज्ञापन
शोभायात्रा के साथ होगा शुभारंभ, खेल, सांस्कृतिक संध्या और दंगल होगा आकर्षण
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। जिला स्तरीय नलवाड़ मेला सुन्हाणी का आयोजन 1 से 4 अप्रैल तक किया जाएगा। मेले का शुभारंभ क्षेत्र के प्रसिद्ध नृसिंह मंदिर (ठाकुरद्वारा) सुन्हाणी से भव्य शोभायात्रा निकालकर किया जाएगा। मेला कमेटी की प्रधान गायत्री गौतम ने बताया कि शोभायात्रा मंदिर से मेला स्थल तक पहुंचेगी, जहां खूंटी गाड़कर और झंडा फहराकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर कृषि उत्पाद विपणन समिति बिलासपुर के पूर्व अध्यक्ष विवेक कुमार मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले का समापन 4 अप्रैल को शाम 5 बजे उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार द्वारा किया जाएगा। मेले के दौरान 1 से 3 अप्रैल तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। 1 और 2 अप्रैल को शाम 7 से रात 10 बजे तक स्थानीय कलाकार रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे, जबकि 3 अप्रैल को इसी समय स्टार नाइट में बाहरी कलाकारों द्वारा विशेष कार्यक्रम होगा। वहीं 4 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से भव्य दंगल का आयोजन किया जाएगा। मेला कमेटी ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सुरक्षा और यातायात के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी जिले भर से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर इसकी रौनक बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed