सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The demarcation committee expressed displeasure over the closure of bus service for two years.

Bilaspur News: दो वर्ष से बस सेवा बंद होने पर समिति ने जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 29 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The demarcation committee expressed displeasure over the closure of bus service for two years.
प्यूगली में आयोजित जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: सम
विज्ञापन
प्यूगली में हुई जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति की बैठक
Trending Videos

स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, परिवहन मुद्दों पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। जिला ग्रामीण भाखड़ा विस्थापित सुधार समिति की बैठक समिति के प्रधान देशराज शर्मा की अध्यक्षता में प्यूगली में हुई। बैठक में विस्थापित बहुल क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान परिवहन, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं के अभाव पर गंभीर चिंता जताई गई। बैठक में विशेष रूप से हिमाचल पथ परिवहन निगम की शाहतलाई से जड्डू वाया कोसरियां चलने वाली बस सेवा पिछले दो वर्षों से बंद रहने पर प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी जताई गई। समिति ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि जनहित को देखते हुए इस बस सेवा को शीघ्र दोबारा शुरू किया जाए ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। इसके साथ ही गाह घोड़ी से लठियाणी वाया ठठल जंगल होते हुए कोसरियां तक नई बस सेवा आरंभ करने और शाहतलाई से जड्डू वाया कोसरियां बस को नियमित रूप से चलाने का आग्रह भी किया गया। बैठक में तीन वर्ष पूर्व ठठल जंगल क्षेत्र के लिए स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र खोलने की मांग उठाई गई। समिति का कहना था कि स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से दूरदराज के ग्रामीणों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वहीं क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने और पेयजल संकट के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी गई। बैठक में समिति के उप प्रधान बलदेव सिंह ठाकुर, पूर्व पंचायत प्रधान ओंकार सिंह चंदेल, कुंजू राम, मस्त राम, बुद्धि सिंह, कंचन, अजय, रजनी देवी व रीना देवी सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed