{"_id":"69c91a0fd0f3135907032853","slug":"the-first-cultural-evening-was-held-at-the-nalwad-fair-with-lokendra-enthralling-the-audience-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156946-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नलवाड़ मेले में सजी पहली सांस्कृतिक संध्या, लोकेंद्र ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नलवाड़ मेले में सजी पहली सांस्कृतिक संध्या, लोकेंद्र ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
कोटधार नलवाड़ मेले में प्रस्तुति देती कलाकार। स्रोत: मेला समिति
विज्ञापन
पहाड़ी गीतों पर देर रात तक झूमे दर्शक, मेले में उमड़ा जनसैलाब
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार स्थित लग दयो के प्राचीन शिव मंदिर में चल रहे नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह प्रसिद्ध पहाड़ी गायक लोकेंद्र ठाकुर के नाम रही। उनके गीतों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर रात तक झूमते रहे और पूरा मेला परिसर उत्साह से सराबोर हो उठा।
लोकेंद्र ठाकुर ने अपनी शानदार प्रस्तुति में एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत पेश किए। बिलासपुर सांडू से बजी सीटी और कोटधार नलवाड़ मेले जाना जरूर जैसे लोकप्रिय गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और नृत्य कर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान मेला मैदान खचाखच भरा रहा और हर उम्र के लोग इस सांस्कृतिक संध्या के साक्षी बने। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने क्षेत्रीय संस्कृति की झलक पेश की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मेला कमेटी के महासचिव एवं संस्थापक अमरनाथ धीमान ने बताया कि मेले के दौरान आगामी दिनों में कवि सम्मेलन सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे मेले की रौनक और बढ़ेगी। मेले में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। परिवारों और युवाओं ने मेले में लगी दुकानों, झूलों और विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। पूरे आयोजन ने एक बार फिर क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन ज्ञान चंद सिंह, उप प्रधान सूबेदार सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने लोगों का आभार जताया और आगामी कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
Trending Videos