सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cadets were trained in weapon handling and parade.

Bilaspur News: कैडेटों को हथियार चलाने, परेड का दिया प्रशिक्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cadets were trained in weapon handling and parade.
विज्ञापन
घुमारवीं में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की ओर से शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन अनुशासन एवं हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में 20 स्कूलों के 519 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर कैडेट्स को नेवल ओरिएंटेशन, वेपन ट्रेनिंग, शिप मॉडलिंग, परेड ट्रेनिंग, एनसीसी इंटीग्रेशन एंड अवेयरनेस विषयों पर जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया। इन कक्षाओं से कैडेट्स को नौसेना की कार्यप्रणाली, हथियारों की मूलभूत जानकारी, नौसैनिक मॉडल निर्माण और एनसीसी के उद्देश्यों एवं राष्ट्रीय एकता के महत्व से अवगत कराया गया। दोपहर बाद अंतर-विद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान कैडेट्स ने खेल भावना, टीम वर्क एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैम्प कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने बताया कि एनसीसी शिविर केवल सैन्य प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, आत्मविश्वास, राष्ट्रीय एकता और सेवा भावना का विकास करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed