{"_id":"6a1d8943159f1167660765a1","slug":"conspiracy-to-form-bdts-executive-committee-chandel-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-160872-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीटीएस कार्यकारिणी का गठन षड्यंत्र : चंदेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीटीएस कार्यकारिणी का गठन षड्यंत्र : चंदेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बोले-प्रशासक नियुक्ति करने जिला प्रशासन
चुनावी प्रक्रिया न्यायालय में विचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दी बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर्स परिवहन सहकारी सभा लिमिटेड (बीडीटीएस) बरमाणा में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विवाद गहरा गया है। बीडीटीएस के पूर्व प्रधान एवं विपक्ष के नेता नीलम चंदेल ने नई कार्यकारिणी के गठन को जबरन थोपा गया फैसला बताते हुए इसे सुनियोजित षड्यंत्र बताया।
चंदेल ने दावा किया कि 21 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में उनके पक्ष में 10 सदस्य मजबूती से खड़े हैं। दूसरे पक्ष के 11 सदस्यों में से दो की सदस्यता भ्रष्टाचार के मामलों के चलते पहले ही निलंबित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि संबंधित पक्ष स्वयं चुनाव प्रक्रिया को लेकर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुका है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में कार्यकारिणी में किसी प्रकार का फेरबदल नियमों के विपरीत है और पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। चंदेल ने आरोप लगाया कि विपक्ष 84 वर्षीय सदस्य जीतराम गौतम को आगे कर निजी हित साधने का प्रयास कर रहा है। उनके कार्यकाल में बीडीटीएस का संचालन पूरी पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से किया गया तथा सीमेंट ढुलाई का कार्य भी सुचारू रूप से चलता रहा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले के स्थायी समाधान के लिए सभा में प्रशासक नियुक्त किया जाए, ताकि संस्था का संचालन निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से हो सके।
Trending Videos