Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur: A massive wave of devotees surged into the Baba Nahar Singh Temple located at Dhaulra; by 12:00 PM, 10,000 devotees had offered prayers and partaken in the Bhandara
{"_id":"6a1e7d2d12a31502e4052e40","slug":"video-bilaspur-a-massive-wave-of-devotees-surged-into-the-baba-nahar-singh-temple-located-at-dhaulra-by-1200-pm-10000-devotees-had-offered-prayers-and-partaken-in-the-bhandara-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12 बजे तक 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, भंडारा खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12 बजे तक 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, भंडारा खाया
बिलासपुर जिले के आराध्य देव बाबा नाहर सिंह मंदिर धौलरा में मंगलवार को श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। दोपहर 12 बजे तक करीब 10 हजार श्रद्धालु बाबा नाहर सिंह के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके थे। मंदिर में पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार सहित बाबा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली तथा विश्व शांति की कामना की। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर बाहर सड़क तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा, लेकिन श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का भाव बना रहा। भारी भीड़ के कारण मंदिर के आसपास स्थित सभी पार्किंग स्थल जल्द ही भर गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े किए। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पंजाब, दिल्ली से आए भक्त बाबा के जयकारे लगाते नजर आए। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने मंदिर में लगे भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।