सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tractor falls in Kasohal, driver dies

Bilaspur News: कसोहल में ट्रैक्टर गिरा, चालक की मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tractor falls in Kasohal, driver dies
कसोहल में खाई में गिरा ट्रैक्टर। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

घुमारवीं (बिलासपुर)। कसोहल गांव में ट्रैक्टर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान शमशेर सिंह उर्फ काला निवासी गांव घ्याना (मड), डाकघर मोरसिंघी, तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार शमशेर सिंह सोमवार दोपहर ट्रैक्टर में घास लेकर मोरसिंघी क्षेत्र से अपने गांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान कसोहल गांव के समीप चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रैक्टर सड़क से नीचे गिर गया। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर चालक शमशेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस चालक को तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं लाई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed