सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chaitra month fair: 30 thousand devotees visited Shahtalai

चैत्र मास मेले : शाहतलाई में 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Chaitra month fair: 30 thousand devotees visited Shahtalai
शाहतलाई में दर्शनों में के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए है पुख्ता प्रबंध
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं/शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में स्थित उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई में चैत्र मेलों के दूसरे रविवार के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में आना शुरू हो गए। शाहतलाई में चैत्र मास के प्रसिद्ध पावन मेले का शुभारंभ 14 मार्च को पारंपरिक झंडा रस्म के साथ हुआ था। तब से निरंतर लोग बाबा बालक नाथ मंदिर शाहतलाई दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार के दिन विभिन्न राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों से लाखों श्रद्धालु पैदल यात्रा, बसों, निजी वाहनों से यहां पहुंच रहे हैं। बाबा बालक नाथ जी का रविवार विशेष दिन माना जाता है, इसी से रविवार भक्तों की भीड़ कई गुना बढ़ जाती है। आज रविवार को भी मंदिर परिसर में सुबह से ही भारी जनसैलाब उमड़ा रहा। शाहतलाई में स्थित गरुणा झाड़ी और माता रत्नो लस्सी रोटी मंदिर में करीब तीस हजार श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। जगह जगह सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed