{"_id":"6a7c7aa6343f0f832307a4f9","slug":"cm-tour-to-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165461-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता को सीएम की बड़ी सौगात, 10 संपर्क सड़कों के लिए एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता को सीएम की बड़ी सौगात, 10 संपर्क सड़कों के लिए एक करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर सड़क के लिए 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा
झंडूता कॉलेज में बीसीए-बीबीए की कक्षाएं होंगी शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान क्षेत्र के लिए सड़क, शिक्षा और विकास से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने झंडूता विधानसभा क्षेत्र की 10 संपर्क सड़कों के निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए प्रत्येक सड़क के लिए 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस तरह 10 सड़कों के लिए कुल एक करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध होगी। इसके साथ ही हरिजन बस्ती मुख्य मार्ग को नाबार्ड में डालने और राजकीय स्नातक महाविद्यालय झंडूता में बीसीए और बीबीए कक्षाएं शुरू करने का भी एलान किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मछुआरा समुदाय ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र में कई संपर्क सड़कें निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री ने इन सड़कों के अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए प्रत्येक सड़क के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने हरिजन बस्ती मुख्य मार्ग को नाबार्ड में शामिल करने की घोषणा भी की। इससे इस मार्ग के निर्माण और सुधार के लिए वित्तीय स्वीकृति का रास्ता साफ होगा। क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है।
राजकीय स्नातक महाविद्यालय झंडूता में अब बीसीए और बीबीए कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के लिए बिलासपुर या अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कंप्यूटर एप्लीकेशन और प्रबंधन क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकल्प स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार छह हजार से अधिक मछुआरों के हितों का ध्यान रख रही है। मछुआरा समुदाय के कल्याण के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बिलासपुर के विकास में कांग्रेस सरकारों के योगदान का भी उल्लेख किया। झंडूता से कांग्रेस प्रत्याशी विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने उन वर्गों के लिए योजनाएं बनाई हैं जिन्हें पिछली सरकारों ने हाशिए पर रखा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर गठन के बाद से क्षेत्र विस्थापन का दर्द झेलता रहा है। मछुआरा समुदाय की दशकों पुरानी मांगों को पूरा करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, पूर्व विधायक बीरू राम किशोर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, एचआरटीसी परचेज कमेटी के सदस्य संदीप सांख्यान, गुड़िया सक्षम बोर्ड की अध्यक्ष अरुणा महाजन, सचिव मत्स्य प्रियंका बसु इंग्टी, उपायुक्त राहुल कुमार मौजूद रहे।