सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Crowds of devotees gathered on the third Tuesday of Basde festival in Parwanoo.

Bilaspur News: परवाणू में बासड़े पर्व के तीसरे मंगलवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Crowds of devotees gathered on the third Tuesday of Basde festival in Parwanoo.
विज्ञापन
शीतला माता मंदिर में गुलगुले, मीठे चावल, खील-बताशे का लगाया भोग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। शीतलाष्टमी के अवसर पर बासड़े पर्व के तीसरे मंगलवार को परवाणू स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। हरियाणा, पंजाब सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे और माथा टेककर अपने परिवार की सुख-समृद्धि तथा बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। भक्तों ने विशेष रूप से चर्म रोगों से मुक्ति के लिए शीतला माता से प्रार्थना की। धार्मिक परंपरा के अनुसार, श्रद्धालुओं ने माता को बासी भोजन (एक दिन पहले बना हुआ भोजन) का भोग अर्पित किया। इस दौरान गुलगुले, मीठे चावल, खील-बताशे और पवित्र जल का भी प्रसाद चढ़ाया गया। मान्यता है कि इस दिन बासा भोजन अर्पित करने से परिवार को बीमारियों और कष्टों से रक्षा मिलती है। गौरतलब है कि होली के बाद पहले मंगलवार से शुरू होने वाला बासड़े पर्व पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed