सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tulsi Ram Thakur receives Himachal Excellence Award-2026

Bilaspur News: तुलसी राम ठाकुर को मिला हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Tulsi Ram Thakur receives Himachal Excellence Award-2026
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत होटल लेक व्यू बिलासपुर के मैनेजर तुलसी राम ठाकुर को
विज्ञापन
पर्यटन निगम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए तीन संस्थाओं ने किया सम्मानित
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत होटल लेक व्यू बिलासपुर के मैनेजर तुलसी राम ठाकुर को पर्यटन क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लाडली फाउंडेशन, हिमाचल रेनबो स्टार क्लब और सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लाडली की उपाध्यक्ष शिप्रा गौतम, क्लब के प्रधान अजय कौशल, मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पंवर ने तुलसी राम ठाकुर को प्रशस्ति पत्र, हिमाचली टोपी, शॉल और श्री नयना देवी जी से लाई चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। तुलसी राम ठाकुर पिछले 39 वर्ष से हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने हमीरपुर, मंडी और बिलासपुर जिलों में डीडीओ के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई है। उनके प्रयासों से होटल लेक व्यू को घाटे से उबारकर मुनाफे में लाया गया है। तुलसी राम ठाकुर ने प्रदेश में पहली बार डोर-टू-डोर कैटरिंग सेवा शुरू की, जिससे पर्यटन निगम की सेवाएं आम जनता तक पहुंच सकीं। इस सम्मान से पर्यटन विभाग के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। कार्यक्रम में गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed