{"_id":"69cbcec1e988df33380da5b8","slug":"demand-for-no-entry-tax-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-157104-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हिमाचल में प्रवेश टैक्स पूरी तरह बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हिमाचल में प्रवेश टैक्स पूरी तरह बंद करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
जेपी परिवहन सभा के पूर्व महासचिव ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल में प्रवेश टैक्स को लेकर चल रहे विवाद को लेकर अब टैक्स को पूरी तरह बंद करने की मांग उठाई गई है। जेपी परिवहन सभा के पूर्व महासचिव दौल सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार ने इस प्रवेश टैक्स को पूरी तरह से बंद करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि इस टैक्स की मार बाहरी राज्यों के लोगों के साथ हिमाचल के ट्रक ऑपरेटर, चालक और प्रदेश के लोग झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वाहन चालक गरामोड़, बलोह, कुराली और बझेड़ी में भारी भरकम टोल टैक्स अदा करते हैं। इसके बावजूद हिमाचल प्रवेश टैक्स लेना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि इस टैक्स को बंद किया जाता है तो हिमाचल के पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इसके सबसे बड़ा लाभ प्रदेश के लोगों को होगा क्योंकि पंजाब से बढ़ी मात्रा में घरों की निर्माण सामग्री लाते हैं। टैक्स बंद होने ट्रांसपोर्टरों को राहत मिलेगी, जिसका सीधा लाभ लोगों को मिलेगा। तीन सीमेंट कारखानों के करीब 12 हजार से अधिक ट्रक यहां पर चलते हैं। हिमाचल के ट्रक अन्य राज्यों में भी जाते हैं लेकिन वहां पर कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि इस टैक्स को पूरी तरह बंद कर लोगों को राहत प्रदान की जाए।
Trending Videos