सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand to increase the honorarium of folk artists to Rs 20,000

Bilaspur News: लोक कलाकारों की मानदेय राशि 20 हजार करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 16 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Demand to increase the honorarium of folk artists to Rs 20,000
विज्ञापन
नलवाड़ी मेला 2026 को लेकर प्रशासन व मेला समिति से किए कई अहम आग्रह
Trending Videos

लोक कलाकारों के मानदेय में बढ़ोतरी और सुविधाओं में सुधार की मांग
मानदेय राशि 5 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये करने का आग्रह
कलाकारों के लिए भोजन व कार्यक्रम प्रबंधन बेहतर बनाने की उठाई बात

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के सफल आयोजन को लेकर भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महासचिव सतपाल शर्मा ने मेला आयोजन समिति और प्रशासन से कई महत्वपूर्ण आग्रह किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 17 से 23 मार्च 2026 तक ऐतिहासिक लुहणू मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में कलाकार और श्रद्धालु भाग लेते हैं।
उन्होंने बताया कि नलवाड़ी मेला बिलासपुर की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण उत्सव है, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोक कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में कलाकारों को उचित सम्मान और प्रोत्साहन मिलना आवश्यक है। 1984 में जब बिलासपुर में राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले की शुरुआत हुई थी, उस समय कलाकारों की संख्या कम होती थी और उन्हें लगभग 300 रुपये तक मानदेय दिया जाता था। समय के साथ कलाकारों की संख्या और कार्यक्रमों का दायरा काफी बढ़ गया है, लेकिन मानदेय राशि में उस अनुपात में नहीं बढ़ी है। मांग की कि लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मानदेय राशि को 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किया जाना चाहिए, ताकि कलाकारों को उचित सम्मान मिल सके और वे मेले में बढ़-चढ़कर भाग लें। इसके अलावा मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के लिए कम से कम 1000 रुपये प्रति कलाकार की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया गया है, ताकि हर कलाकार को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिल सके। कहा कि नलवाड़ी मेले के दौरान कलाकारों के लिए भोजन और अन्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। पिछले पांच वर्षों से कुछ सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा कलाकारों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है, जो सराहनीय पहल है। इस वर्ष भी इस व्यवस्था को जारी रखने की आवश्यकता है, ताकि कलाकारों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपील की कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ-साथ कलाकारों और दर्शकों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 सफल और यादगार बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed