Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur Historic State-Level Nalwari Fair Inaugurated; Procession Taken Out from Lakshmi Narayan Temple to Luhnu Ground
{"_id":"69b910f954c251127d068937","slug":"video-bilaspur-historic-state-level-nalwari-fair-inaugurated-procession-taken-out-from-lakshmi-narayan-temple-to-luhnu-ground-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले शुभारंभ, लक्ष्मी नारायण मंदिर से लुहणू मैदान तक निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले शुभारंभ, लक्ष्मी नारायण मंदिर से लुहणू मैदान तक निकाली शोभायात्रा
बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणू मैदान में सोमवार को बैल पूजन और खूंटा गाड़कर को ऐतिहासिक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले शुभारंभ हुआ। इससे पहले मुख्यातिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना की और लोगों को मेले के लिए शुभकामनाएं दी। शुभारंभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर से लुहणू मैदान तक शोभायात्रा निकाली। बैंड-बाजों, पारंपरिक परिधानों और सजीव झांकियों के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे शहर का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद लुहणू मैदान में खूंटी गाड़ी और बैल पूजन किया, जिसके बाद मेला शुरू हुआ। मेला 23 मार्च तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक, व्यापारिक और कृषि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों और संस्थानों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, पूर्व कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार, मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, एडीसी ओमकांत ठाकुर, एएसपी शिव चौधरी, डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।