{"_id":"69b806216ee7071cd505783c","slug":"from-kaka-to-babbu-maan-everyone-will-perform-at-the-cultural-evenings-of-the-nalwadi-fair-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156095-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में काका से लेकर बब्बू मान तक देंगे प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में काका से लेकर बब्बू मान तक देंगे प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में नलवाड़ी मेले को लेकर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते उपायुक्त बिलासपुर व अन्य अधिका
विज्ञापन
आज से लुहणू मैदान में शुरू होगा सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी खूंटी गाड़कर करेंगे मेले का शुभारंभ
भव्य शोभायात्रा के साथ होगा शुभारंभ,नाट्य उत्सव, लिट फेस्ट भी होंगे आयोजित
बिलासपुर में पहली बार बनारस की तर्ज पर होगी सतलुज आरती
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ऐतिहासिक लुहणू मैदान में 17 मार्च से शुरू होने वाले सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का शुभारंभ इस बार भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। मेले के दौरान आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार देश-प्रदेश के प्रसिद्ध गायक दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
जिला प्रशासन की ओर से मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपायुक्त एवं मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मेले का शुभारंभ 17 मार्च को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। यह शोभायात्रा मंदिर से लेकर मेला स्थल लुहणू मैदान तक निकाली जाएगी। इसमें बाहरी जिलों के सांस्कृतिक दलों के कलाकार, महिला मंडल की सदस्य, होमगार्ड बैंड तथा लोक वाद्य यंत्र दल के सदस्य भाग लेंगे। मेला स्थल पर पहुंचने के बाद पारंपरिक रूप से बैलों की खूंटी गाड़कर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। मेले के उद्घाटन अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि इस बार 20 मार्च से शुरू होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचली कलाकारों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। 20 मार्च को आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध पंजाबी गायक काका अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं 21 मार्च को हिमाचली नाटी किंग कुलदीप शर्मा दर्शकों को अपनी नाटी से झुमाएंगे। 22 मार्च की सांस्कृतिक संध्या में मशहूर पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल मंच संभालेंगे, जबकि 23 मार्च को सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक बब्बू मान अपनी गायकी से मेले की रौनक बढ़ाएंगे। इसके अलावा प्रदेश के कई नामी हिमाचली कलाकार भी इन संध्याओं में प्रस्तुति देंगे।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में पहली बार कई नई गतिविधियों को शामिल किया गया है। 17 मार्च को बनारस की तर्ज पर सतलुज आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा नाट्य उत्सव, लिट फेस्ट, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, मिस बिलासपुर, वॉयस ऑफ बिलासपुर और शतरंज प्रतियोगिता सहित कई रोचक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से 18 से 20 मार्च तक कहलूर उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।उन्होंने जिले के लोगों से राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, एसी टू डीसी राजकुमार भी मौजूद रहे।
Trending Videos