फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Demand to remove wine and meat shops from Shahtalai Dham; over 1,500 emails sent so far.

Bilaspur News: शाहतलाई धाम से वाइन और मीट शॉप हटाने की मांग, अब तक 1500 से अधिक ईमेल भेजे

Mon, 10 Aug 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove wine and meat shops from Shahtalai Dham; over 1,500 emails sent so far.
धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं ने शुरू किया अभियान
विज्ञापन

प्रशासन से उचित स्थान पर स्थानांतरण की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालकनाथ जी की तपोस्थली शाहतलाई धाम की धार्मिक मर्यादा बनाए रखने और मुख्य धार्मिक क्षेत्र से वाइन शॉप व मीट शॉप को उचित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग को लेकर चलाए जा रहे ईमेल अभियान को विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं का समर्थन मिल रहा है। अभियान के तहत अब तक 1500 से अधिक ईमेल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे जाने का दावा किया गया है।
अंबाला, हरियाणा निवासी उदित सिंह और लुधियाना, पंजाब निवासी बलविंदर सिंह के संयुक्त प्रयासों से शुरू किए गए इस अभियान से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु जुड़ रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि शाहतलाई धाम देशभर के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में धार्मिक स्थल की पवित्रता और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए वाइन शॉप और मीट शॉप को उचित दूरी पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अभियान के मुख्य संचालक उदित सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ मिलकर बाबा बालक नाथ जी की कृपा से यह ई-मेल अभियान शुरू किया गया था। शुरुआत में अभियान से बहुत कम लोग जुड़े थे, लेकिन धीरे-धीरे श्रद्धालुओं को जोड़कर संबंधित अधिकारियों को लगातार ई-मेल भेजे गए। अब अभियान का असर दिखाई देने लगा है और मामला प्रशासन तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य केवल शाहतलाई धाम की धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की मांग को प्रशासन के समक्ष रखना है। श्रद्धालुओं की मांग है कि वाइन शॉप और मीट शॉप को धार्मिक स्थल से उचित दूरी पर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं और आस्था का सम्मान बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed