फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People face increased difficulties following the formation of Swarghat Nagar Panchayat.

Bilaspur News: स्वारघाट नगर पंचायत बनने से बढ़ी लोगों की परेशानी

Mon, 10 Aug 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
People face increased difficulties following the formation of Swarghat Nagar Panchayat.
विधायक रणधीर शर्मा।
प्रशासक की नियुक्ति न होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित, प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर भी असमंजस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट की ग्राम पंचायत कुटेहला को विभाजित कर ग्राम पंचायत मझेड़ का गठन किया गया था। अब दोनों पंचायतों के कुछ क्षेत्रों को शामिल कर स्वारघाट नगर पंचायत का गठन किए जाने के बाद स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत के गठन से पहले उनकी सहमति नहीं ली गई और लगातार आपत्तियां दर्ज करवाने के बावजूद सरकार ने नगर पंचायत का गठन कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत का गठन होने के बाद अभी तक प्रशासक की नियुक्ति नहीं की गई है। इसके चलते लोगों को अपने रोजमर्रा के काम करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पंचायतों को नगर पंचायत में शामिल किए जाने के बाद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य भी प्रभावित हुए हैं। लोगों की सबसे बड़ी परेशानी बच्चों के प्रमाणपत्रों को लेकर सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि विभिन्न प्रमाणपत्र बनवाने के लिए किस कार्यालय में संपर्क किया जाए। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द व्यवस्था स्पष्ट करने और प्रशासक की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन





कोट

नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर स्वारघाट नगर पंचायत को निरस्त कर ग्राम पंचायतों की यथास्थिति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। जब नगर पंचायत का गठन कर दिया गया है तो वहां प्रशासक की नियुक्ति करना सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणधीर शर्मा, विधायक, श्री नयना देवी जी

नगर पंचायत बनाया जाना उचित नहीं

राम आसरा ठाकुर ने कहा कि स्वारघाट को नगर पंचायत बनाए जाने के बाद क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। स्वारघाट की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए इसे नगर पंचायत बनाया जाना उचित नहीं है। लोगों के विरोध के बावजूद नगर पंचायत का गठन किया गया है।
चुनाव में दिखेगा नगर पंचायत बनाने का असर

पवन कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से स्वारघाट को नगर पंचायत बनाए जाने का असर आने वाले चुनावों में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि जब भी नगर पंचायत के चुनाव करवाने की प्रक्रिया शुरू होगी, क्षेत्र की जनता इसका विरोध करेगी।
क्षेत्र की जनता को नहीं लिया विश्वास में

राजपाल ठाकुर ने कहा कि नगर पंचायत के गठन से पहले क्षेत्र की जनता को विश्वास में लिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद लोगों के काम प्रभावित हो रहे हैं और बच्चों के प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भी उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।

फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग

सुभाष ठाकुर ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद ग्राम पंचायत कुटेहला और मझेड़ के लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में मिलने वाली कई सुविधाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि अपने काम करवाने के लिए किस कार्यालय में जाना है। उन्होंने सरकार से स्वारघाट नगर पंचायत के गठन के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

विधायक रणधीर शर्मा।

विधायक रणधीर शर्मा।

विधायक रणधीर शर्मा।

विधायक रणधीर शर्मा।

विधायक रणधीर शर्मा।

विधायक रणधीर शर्मा।

विधायक रणधीर शर्मा।

विधायक रणधीर शर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed