सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Devotees danced on the song 'Fullaan diya kyariyan ch rehndi meri maa'

Bilaspur News: फुल्लां दिया क्यारियां च रहन्दी मेरी मां पर झूमे श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Devotees danced on the song 'Fullaan diya kyariyan ch rehndi meri maa'
घुमारवीं में आयोजित जागरण में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
नवरात्र पर शिवा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन का भव्य जागरण
Trending Videos

जागरण में आयोजित धार्मिक झांकियों ने मोहा सबका मन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नवरात्र के अवसर पर शिवा टैक्सी ऑपरेटर यूनियन घुमारवीं की ओर से मंगलवार रात जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र भर से पहुंचे श्रद्धालु पूरी रात भक्ति रस में डूबे रहे। जागरण स्थल पर सजी माता की आकर्षक चौकी और जगमग रोशनी ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

जागरण में उपमंडलीय अधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। यूनियन के प्रधान सुरेश शर्मा ने उन्हें शॉल और हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जागरण के दौरान प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मेरे लिए जाना कालकाजी, भोले की बारात चली, गज बज के फूल्लां दिया, क्या दिया मेरी मां, श्यामा तू अपना ना बनाया, मैं रही तेरे भरोसे जैसे भजनों ने समां बांध दिया। विशेष रूप से फुल्लां दिया क्यारियां च रहन्दी मेरी मां भजन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। कार्यक्रम में प्रस्तुत धार्मिक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। बाबा बालक नाथ की झांकी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झलकियां और शिव-पार्वती विवाह का मंचन दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहा, जिसे खूब सराहा गया। आयोजकों द्वारा सोहनी माता मंदिर से अखंड ज्योति लाकर मां भगवती का पूजन किया गया। इसके बाद पूरे विधि-विधान से जागरण की शुरुआत हुई और श्रद्धालु पूरी रात भजन-कीर्तन में लीन रहे। जागरण के दौरान श्रद्धालुओं के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था की गई। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में यूनियन के सदस्यों और स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed