{"_id":"6a78c7bcddb412023d0b2658","slug":"even-the-rain-could-not-deter-faith-35000-devotees-reached-the-shrine-of-goddess-naina-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-165247-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, मां नयना के दरबार पहुंचे 35 हजार भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, मां नयना के दरबार पहुंचे 35 हजार भक्त
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी मेंर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण माह में उमड़ी श्रद्धा, दोपहर की आरती में फ्लाईओवर तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में रविवार को रिमझिम बारिश के बीच करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। लगातार हो रही बारिश के कारण पिछले दिनों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या में थोड़ी कमी रही, लेकिन इसके बावजूद सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
श्रावण माह के चलते पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों से श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर की आरती के समय श्रद्धालुओं की भीड़ फ्लाईओवर तक पहुंच गई। मंदिर के पुजारी कैलाश शर्मा और दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बताया कि बारिश के बावजूद मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते खुले हैं। जगह-जगह जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं, ताकि बारिश के कारण किसी प्रकार की बाधा आने पर तुरंत रास्ता साफ किया जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास की ओर से पुख्ता व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर के बाहर होमगार्ड जवानों ने भीड़ को नियंत्रित किया, जबकि मंदिर के अंदर तैनात पूर्व सैनिकों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से माता के दर्शन करवाए। मंदिर के निकासी और मुख्य द्वार के पास पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं की ओर से पानी की छबीलें लगाई गईं, जिससे बारिश के बीच दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को राहत मिली।