{"_id":"69c3e064d6ab19c7700a7a51","slug":"final-delimitation-of-wards-of-jhanduta-and-swarghat-nagar-panchayats-released-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-156694-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता व स्वारघाट नगर पंचायतों के वार्डों का अंतिम परिसीमन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता व स्वारघाट नगर पंचायतों के वार्डों का अंतिम परिसीमन जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
बैहना से बैरी दड़ोला संपर्क सड़क मार्ग खस्ताहाल। संवाद
विज्ञापन
आपत्तियों के निपटारे के बाद सूची को दिया अंतिम रूप
उपायुक्त राहुल कुमार ने जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश नगरपालिका निर्वाचन नियम, 2015 के तहत उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने नगर पंचायत झंडूता और स्वारघाट के वार्डों के परिसीमन से संबंधित अंतिम आदेश जारी कर दिए हैं। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों नगर पंचायतों के वार्डों की अंतिम सूची अधिसूचित कर दी गई है।
उपायुक्त ने बताया कि नगर पंचायत झंडूता के वार्ड परिसीमन को लेकर 3 मार्च, 2026 को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान एक सुझाव प्राप्त हुआ, जिसका निपटारा 13 मार्च, 2026 को कर दिया गया। इसके अलावा कोई अन्य आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुआ। अंतिम परिसीमन के अनुसार नगर पंचायत झंडूता के ठप्पर-1, आनंदघाट-2, जेठवीं छोटी बिलौर-3, वडवाड-4, वांडा-5, झंडू-6 और बैहरन-7 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत स्वारघाट के वार्ड परिसीमन के लिए भी 3 मार्च को नोटिस जारी कर सुझाव मांगे गए थे, लेकिन निर्धारित अवधि में कोई भी आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुआ। इसके चलते वार्डों का अंतिम परिसीमन यथावत जारी कर दिया गया। स्वारघाट नगर पंचायत के वार्डों में दभेटा-1, मतनोह-2, कुटेहला-3, मंझेड़-4, समलेटू-5, काथला-6 और थापना-7 शामिल किए गए हैं।
Trending Videos