{"_id":"6ade494c8837ed4dbd001dbb","slug":"fire-breaks-out-at-a-roadside-eatery-near-dadhol-chowk-major-disaster-averted-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-170686-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दधोल चौक के पास ढाबे में लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दधोल चौक के पास ढाबे में लगी आग, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
दधोल चौक के समीप ढाबे में लगी आग। संवाद
- फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में गंभीर घायलों को आगरा रेफर कराते सीओ सिटी व अन्य पुलिस कर्मी। संवाद
स्थानीय लोगों ने समय रहते पाया काबू, आग लगने के कारणों का पता नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत दधोल चौक के समीप रविवार दोपहर एक ढाबे में अचानक आग लग गई। ढाबे के अंदर से धुआं निकलने के बाद बिस्तर से आग की लपटें उठने लगीं। ढाबा मालिक और आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब दो बजे ढाबे के अंदर से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ। कुछ ही देर में बिस्तर से आग की लपटें उठने लगीं। आग को बढ़ता देख ढाबा मालिक ने उसे बुझाने का प्रयास किया। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और आग बुझाने में मदद करने लगे।
ढाबे में आग लगने की सूचना बिजली बोर्ड को दी गई। सूचना मिलते ही बोर्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने के प्रयास तेज कर दिए। लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और उसे आसपास फैलने से रोक लिया गया।
विज्ञापन
अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि आग समय रहते बुझा दी गई। फिलहाल, घटना में हुए नुकसान के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।