फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four kilograms of charas seized on the four-lane highway; two youths from Punjab arrested.

Bilaspur News: फोरलेन पर चार किलो चरस बरामद, पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four kilograms of charas seized on the four-lane highway; two youths from Punjab arrested.
मल्यावर संपर्क सड़क के पास पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब चार किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक वाहन में सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एसडीटी की टीम फोरलेन पर बलोह के पास मल्यावर लिंक रोड पर गश्त और जांच कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी को को जांच के लिए रोका गया। गाड़ी में दो युवक सवार थे। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से करीब चार किलोग्राम चरस बरामद की गई। आरोपियों की पहचान रवि कुमार (22) निवासी शक्तिनगर, धोबीघाट, जिला होशियारपुर और सुखबीर (28) निवासी कणक मंडी, वार्ड नंबर 24, गढ़ी गेट, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
विज्ञापन


कोट

नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इस मामले में चरस की सप्लाई से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों तक पहुंचने के लिए पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभिषेक धीमान,पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed