सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   IGNOU admission and re-registration last date extended

इग्नू में प्रवेश और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
IGNOU admission and re-registration last date extended
राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के इग्नू सेंटर के समन्वयक डॉ. सुरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
31 मार्च तक ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं आवेदन
Trending Videos

विद्यार्थी समय रहते जमा करवाएं असाइनमेंट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की ओर से सत्र जनवरी 2026 के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है।
अब विद्यार्थी 31 मार्च तक प्रवेश और पुन: पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले दाखिले और पुन: पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक निर्धारित की गई थी। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के इग्नू सेंटर के समन्वयक डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह सभी विद्यार्थी जो निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना प्रवेश या पुनः पंजीकरण नहीं कर पाए थे, वह इग्नू की वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वह अपनी-अपनी असाइनमेंट समय रहते महाविद्यालय में आकर जमा करवा दें। पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च तक है, लेकिन इसके लिए 200 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुविधा इग्नू की ओर से संचालित सभी कार्यक्रमों के लिए लागू है (सेमेस्टर और सर्टिफिकेट कोर्स को छोड़कर) जो दूरस्थ शिक्षा ओडीएल और ऑनलाइन मोड में संचालित किए जा रहे है। अध्ययन केंद्र बिलासपुर कॉलेज से संबंधित सभी विद्यार्थियों या नए आवेदकों से अपील की गई है कि वह अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। इसके लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए लिंक में नए दाखिले या पुनः पंजीकरण के बाद डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए फीस जमा की जा सकती है। यदि किसी आवेदक को विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करनी है तो वह इग्नू अध्ययन केंद्र में आकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed