{"_id":"69f20cb3a3495f12fb07629d","slug":"light-drizzle-brings-change-in-weather-brings-relief-from-heat-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-158952-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हल्की बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हल्की बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर शहर के ऊपर आसमान में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
सुबह से छाए रहे बादल, दोपहर बाद साफ हुआ आसमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में बुधवार को सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोग परेशान थे, लेकिन सुबह हुई हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। हालांकि यह बारिश बहुत अधिक नहीं हुई, फिर भी इसका असर तापमान पर साफ देखा गया।
सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहे और हल्की-हल्की बूंदे गिरती रहीं। इससे वातावरण में ठंडक हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली। तापमान, जो बीते दिन 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था, वह गिरकर करीब 20 डिग्री के आसपास आ गया। अचानक हुए इस बदलाव ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी। हालांकि, इस मौसम परिवर्तन ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी। इन दिनों जिले में गेहूं की कटाई का कार्य जोरों पर चल रहा है। किसान पहले ही तेज धूप और गर्मी के बीच फसल काटने में जुटे हुए हैं। ऐसे में बारिश की आशंका ने उन्हें परेशान कर दिया था कि कहीं उनकी मेहनत पर पानी न फिर जाए। हालांकि राहत की बात यह रही कि बारिश ज्यादा देर तक नहीं चली और बहुत हल्की ही रही, जिससे फसलों को कोई बड़े नुकसान नहीं हुआ। वहीं कुछ क्षेत्रों में यह कार्य खत्म हो चुका है। दोपहर बाद धीरे-धीरे बादल छंटने लगे और आसमान साफ हो गया। सूरज निकलने के साथ ही तापमान में फिर हल्की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन सुबह की बारिश के कारण वातावरण में नमी बनी रही, जिससे गर्मी पहले जैसी तीखी महसूस नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में हल्के बदलाव की संभावना बनी हुई है।
Trending Videos