फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Mahamrityunjaya recitation and havan at Shiva temple on Anurag Thakur's birthday

Bilaspur News: अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर शिव मंदिर में महामृत्युंजय पाठ और हवन

Sun, 25 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mahamrityunjaya recitation and havan at Shiva temple on Anurag Thakur's birthday
लुहणू शिव मंदिर में आयोजित महामृत्युंजय पाठ और हवन में भाग लेते बिलासपुर क्रिकेट संघ के सदस्य।
बिलासपुर क्रिकेट संघ ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जन्मदिन, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के 52वें जन्मदिन पर बिलासपुर क्रिकेट संघ की ओर से रविवार को लुहणू स्थित शिव मंदिर में महामृत्युंजय पाठ और हवन यज्ञ करवाया गया। इसमें क्रिकेटरों सहित विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर अनुराग ठाकुर के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की।
बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी अनुराग ठाकुर का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न सामाजिक कार्यों के साथ धार्मिक अनुष्ठान भी करवाए जा रहे हैं। जिले के अलग-अलग स्थानों पर सेवा, खेल और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हवन यज्ञ पंडित भरत डोगरा ने विधि-विधान के साथ संपन्न करवाया। अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं को हलवे और चने का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने भी भाग लेकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन को सफल बनाने में उमेश गौतम, विजय सोनी, महेंद्र चंदेल, जितेंद्र ठाकुर, चमन महाजन, सोनू ठाकुर, सुनील कुमार, करप्रीत सिंह, शुभम और पवन कटोच सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed