फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Modern fitness center at Luhnu Sports Complex dedicated to athletes.

Bilaspur News: लुहणू खेल परिसर में आधुनिक फिटनेस सेंटर खिलाड़ियों को समर्पित

Tue, 14 Jul 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Modern fitness center at Luhnu Sports Complex dedicated to athletes.
लुहणू खेल परिसर में फिटनेस सेंटर का उद्घाटन करते उपायुक्त बिलासपुर। स्रोत: डीपीआरओ
उपायुक्त ने किया उद्घाटन, एनटीपीसी कोलडैम ने दी सौगात, 33 लाख रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय के लुहणू खेल परिसर में सोमवार को एनटीपीसी कोलडैम की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत करीब 33 लाख रुपये की लागत से नवीनीकृत प्रिवेंटिव हेल्थ फिटनेस सेंटर एवं जिमनेजियम का उद्घाटन उपायुक्त राहुल कुमार ने किया। इस अवसर पर एनटीपीसी कोलडैम के परियोजना प्रमुख एस एस राव भी मौजूद रहे।
पुरानी जिम इमारत का मरम्मत एवं नवीनीकरण कर इसे आधुनिक स्वरूप दिया गया है। केंद्र में अत्याधुनिक फिटनेस उपकरण स्थापित किए गए हैं, जिनका लाभ लुहणू खेल परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के साथ-साथ साई हॉस्टल के प्रशिक्षु भी उठा सकेंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह फिटनेस सेंटर खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने में सहायक होगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिले में चिट्टे जैसे नशे का बढ़ता प्रभाव चिंता का विषय है और इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम खेल हैं। यदि युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं और सकारात्मक माहौल मिलेगा तो वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे। उन्होंने खेल अवसंरचना के विकास में एनटीपीसी कोलडैम के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और सार्वजनिक उपक्रमों के संयुक्त प्रयासों से जिले में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिटनेस सेंटर आने वाले वर्षों में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त रूपिंदर कौर, मत्स्य विभाग के निदेशक ओमकांत ठाकुर, एसडीएम सदर राजकुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुरानी जिम को मिला आधुनिक स्वरूप
एनटीपीसी कोलडैम के सीएसआर फंड से करीब 33 लाख रुपये खर्च कर जिम भवन का नवीनीकरण किया गया है। इसमें अत्याधुनिक व्यायाम उपकरण लगाए गए हैं, जिससे खिलाड़ियों को अब बेहतर फिटनेस प्रशिक्षण उपलब्ध होगा और साई हॉस्टल के खिलाड़ियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed