{"_id":"6a552e975890a19fe905ee51","slug":"new-executive-committee-of-the-mahila-mandal-gati-formed-in-bargaon-rajni-becomes-president-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-163607-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बड़गांव में महिला मंडल गटी की नई कार्यकारिणी गठित, रजनी बनीं प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बड़गांव में महिला मंडल गटी की नई कार्यकारिणी गठित, रजनी बनीं प्रधान
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बड़गांव में महिला मंडल कार्यकारिणी गठन के दौरान मौजूद महिलाएं व ग्रामीण। स्रोत: जा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता और नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़गांव में महिला मंडल गटी बड़गांव की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में गांव की करीब 50 महिलाओं ने भाग लिया।
चुनाव में सर्वसम्मति से रजनी देवी को महिला मंडल की प्रधान चुना गया। इसके अलावा उप प्रधान पद पर रजनी देवी, सचिव के रूप में सोनाली और कोषाध्यक्ष के रूप में संगीता देवी का चयन किया गया। वहीं संतोष कुमारी, डिंपल देवी, ममता देवी, विमला देवी, सपना देवी, बीना, सोनू, मीरा, पूनम, शकुंतला, लता देवी, सुदेश, आशा देवी सहित अन्य महिलाओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नवनिर्वाचित प्रधान रजनी देवी ने कहा कि महिला मंडल गांव में स्वच्छता अभियान, रास्तों की सफाई, नशे विशेषकर चिट्टे के खिलाफ जन जागरूकता, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने तथा अन्य सामाजिक कार्यों को प्राथमिकता देगा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार प्रयास किए जाएंगे। पंचायत प्रधान मंगल ठाकुर ने नवगठित महिला मंडल की कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत सामाजिक विकास और जनहित के कार्यों में महिला मंडल को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।