फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Spartan XI defeated Rangda XI by 22 runs to secure a spot in the final.

Bilaspur News: स्पार्टन इलेवन ने रांगड़ा इलेवन को 22 रन से हराकर फाइनल में बनाई जगह

Tue, 14 Jul 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Spartan XI defeated Rangda XI by 22 runs to secure a spot in the final.
सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली स्पार्टन इलेवन टीम। संवाद
उमेश की जुझारू पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से सेमीफाइनल पर जमाया कब्जा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में स्पार्टन इलेवन ने रांगड़ा इलेवन को 22 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। हार मैदान में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टन इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। जवाब में रांगड़ा इलेवन की पूरी टीम 12.1 ओवर में 57 रन पर सिमट गई।

स्पार्टन इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। इसके बावजूद उमेश ठाकुर ने 24 गेंदों में 25 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कार्तिक ने 13 रन और अक्षय कुटवाल ने 9 रन का योगदान दिया। रांगड़ा इलेवन की ओर से अभय ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि शिवम शर्मा ने दो और मनीष शर्मा व कप्तान निखिल ठाकुर ने एक-एक विकेट हासिल किया। 80 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रंगड़ा इलेवन की बल्लेबाजी स्पार्टन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। टीम की ओर से मैंडी ने सर्वाधिक 10 रन बनाए, जबकि पारस ठाकुर ने 9 और विजय कार्तिक ने 7 रन जोड़े। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव से उबर नहीं सकी। प्रिंस ठाकुर, करण और आर्यन कौशल ने दो-दो विकेट लेकर रांगड़ा इलेवन की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। धर्मेंद्र चंदेल ने भी दो विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ स्पार्टन इलेवन ने टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर खिताबी मुकाबले में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी। करण ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed