{"_id":"69bef2cbf4d3b610e90496aa","slug":"online-appointment-system-for-property-registry-to-start-from-solan-revenue-services-to-be-paperless-bilaspur-news-c-176-1-ssml1042-165564-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सोलन से शुरू होगी संपत्ति रजिस्ट्री की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट व्यवस्था, राजस्व सेवाएं होंगी पेपरलेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सोलन से शुरू होगी संपत्ति रजिस्ट्री की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट व्यवस्था, राजस्व सेवाएं होंगी पेपरलेस
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन से पायलट प्रोजेक्ट पर शुरू होगा नेशनल जेनरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में अब संपत्ति रजिस्ट्री और राजस्व से जुड़े कार्यों के लिए अपॉइंटमेंट लेना आसान हो जाएगा। लोग घर बैठे अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे। इस व्यवस्था की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सोलन जिले से की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया नेशनल जेनरिक डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन सिस्टम के तहत संचालित होगी, जिससे राजस्व सेवाएं डिजिटल और पेपरलेस हो जाएंगी। इससे लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और कार्यों में पारदर्शिता आएगी। अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था पासपोर्ट कार्यालयों की तर्ज पर सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में लागू की जाएगी, जिससे सेवाएं अधिक सुगम और व्यवस्थित होंगी। इसी के साथ बद्दी में म्यूनिसिपल शेयर्ड सर्विसेज सेंटर स्थापित करने का भी बजट में प्रावधान किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से संपत्तियों को क्यूआर-एनेबल डिजिटल डोर प्लेट दी जाएगी, जिससे संपत्ति की पहचान और जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
सोलन और बद्दी में होगा डक्ट का निर्माण
सोलन और बद्दी नगर निगम क्षेत्रों में शिमला की तर्ज पर भूमिगत डक्ट प्रणाली विकसित की जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले इस कार्य से सड़कें बार-बार खोदने की समस्या खत्म होगी और पाइपलाइन व केबल एक ही डक्ट से गुजर सकेंगे। दोनों नगर निगम क्षेत्रों में बायोगैस प्लांट लगाने की भी योजना है, जहां कचरे से ऊर्जा तैयार की जाएगी।
बागवानी और फसल विविधीकरण को बढ़ावा
शिवा प्रोजेक्ट के तहत सोलन जिले में अमरूद, अनार, संतरा, प्लम, पीकानट और पर्सिमन जैसी फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बागवानी विभाग के सहयोग से चल रहे इस कार्यक्रम से बागवानों की आय दोगुनी होने की उम्मीद है।
दाड़लाघाट बस अड्डा और खेल विकास पर जोर
बजट में दाड़लाघाट बस अड्डे के निर्माण को इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा नालागढ़ कॉलेज को खेलों के दृष्टिकोण से विकसित करने के फैसले का खेल प्रेमियों ने स्वागत किया है।
नालागढ़ पीजी कालेज में स्पोर्ट्स की दृष्टि से विकसित करने पर खेल प्रेमियों ने जताई खुशी
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ पीजी कॉलेज को खेलों की दृष्टि से विकसित करने के सरकार के प्रयास का खेल प्रेमियों ने स्वागत किया है। इस फैसले से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। खेलो इंडिया सेंटर के कोच संजीव ठाकुर ने कहा कि इस पहल से कबड्डी सहित सभी खेलों को बढ़ावा मिलेगा और नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नालागढ़ की कबड्डी पहले से ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर ने भी सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए सकारात्मक कदम बताया। इसी के साथ नालागढ़ क्षेत्र में मिल्क प्रोसेस यूनिट स्थापित होने पर दुग्ध उत्पादकों ने खुशी जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन पर भी निर्भर हैं, और यह यूनिट उनके लिए बड़ी राहत साबित होगी।
Trending Videos