सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pickup seized with illegal Khair wood, 42 logs recovered

Bilaspur News: खैर की अवैध लकड़ी के साथ पिकअप पकड़ी, 42 लट्ठे बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pickup seized with illegal Khair wood, 42 logs recovered
श्री नयना देवी जी के भारसड़ा लिंक रोड पर पकड़ी खैर की लकड़ी के साथ पकड़ी गाड़ी। स्रोत: जागरूक प
विज्ञापन
वैध परमिट नहीं दिखा सका चालक, मामला दर्ज
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। पुलिस चौकी नैना देवी जी की टीम ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की अवैध लकड़ी से भरी एक पिकअप को पकड़ी है। पुलिस ने वाहन से 42 खैर के लट्ठे बरामद किए हैं। चालक के पास लकड़ी परिवहन से संबंधित कोई वैध परमिट या लाइसेंस नहीं पाया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम भारसड़ा लिंक रोड पर नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर पिकअप को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में खैर की लकड़ी लदी मिली। पुलिस ने जब चालक से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। आरोपी की पहचान सोहन सिंह निवासी श्री नयना देवी जी के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही लकड़ी को कब्जे में लेकर वाहन को जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में लकड़ी के अवैध परिवहन की पुष्टि हुई है। इस संबंध में थाना कोट कहलूर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि लकड़ी कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था। इसके साथ ही अवैध कटान और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed